Breaking News

चार के खिलाफ दर्ज हुई मारपीट की रिपोर्ट

Spread the love

चार के खिलाफ दर्ज हुई मारपीट की रिपोर्ट

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अहमदनगर असौली में सोमवार की शाम दो पक्षो में मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें दंपति और उनका पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की ओर से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गांव निवासी महावीर पुत्र अतर सिंह यादव ने बताया कि 27.10.2025 की शाम उनके गांव के जितेन्द्र उनके साथ गाली गलोज करने लगा। जब उन्होंने गाली देने से मना किया तो इसी बात की कहासुनी में जितेन्द्र, धर्मेन्द्र, जुगेन्द्र, चन्द्रपाल ने जोश में आकर उन्हें और उनकी पत्नी मिथलेश व लड़के सीतम को लात घूंसो व लाठी डंडों से मारा पीटा शुरु कर दिया। जिससे तीनों लोग घायल हो गए। कोतवाल ने बताया कि पीड़ित की ओर से चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूँ पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर: पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों को मिला निशुल्क परामर्श एवं उपचार

Spread the love​बदायूँ। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में रविवार को पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के …