Breaking News

चार के खिलाफ कराई धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Spread the love

चार के खिलाफ कराई धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो निवासी एक व्यक्ति ने भूमि को बेचने को लेकर की गई धोखाधड़ी के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मोहल्ला संख्या दो निवासी गोपाल पुत्र देवपाल ने पिछले दिनों न्यायालय एसीजेएम द्वितीय बदायूं के यहां एक प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उसके साथ मोहल्ला संख्या तीन निवासी केदार पुत्र लटूरी, हरिशंकर, जोगेन्द्र, नरेश ने मोहल्ले की एक भूमि को लेकर बातचीत कर रुपए ले लिए और उसके बाद कुछ दिन बाद भूमि दूसरे को बेच दी। इस मामले में गोपाल की ओर से उक्त चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसीलों में 12,768 राजस्व वाद लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी

Spread the loveबदायूं, 3 सितंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लंबित …