Breaking News

ब्रहमदेव स्थान पर भक्तों ने कराया अन्नकूट का भंडारा

Spread the love

ब्रहमदेव स्थान पर भक्तों ने कराया अन्नकूट का भंडारा

बिल्सी। बिसौली-कासगंज बाईपास मार्ग पर शेखपुर चौराहे के निकट ब्रहमदेव स्थान पर मंगलवार की शाम बाबा के भक्तों ने अन्नकूट प्रसाद का भंडारा कराया। अन्नकूट प्रसाद पाने के लिए यहां लोगों को भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने बताया कि इसको तैयार करने में पहले बाजार में उपलब्ध सभी हरी सब्जियों को एकत्रित किया गया। उसके बाद सभी सब्जियों को मिलाकर प्रसाद को तैयार कराया गया। बाबा के भक्त गोपाल वाष्र्णेय ने अन्नकूट का भोग लगा कर प्रसाद का वितरण किया। इस मौेक पर गोपाल बाबू, भवनेश मम्मा, हिमांशु गुप्ता, विकास सक्सेना, बब्लू ठाकुर, गीतांजलि वाष्र्णेय, अन्नू गुप्ता, निधि गुप्ता, सीता वाष्र्णेय, सोनाली वाष्र्णेय, सुनीता वाष्र्णेय आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतरमहाविद्यालयीय बॉक्सिंग में राजकीय महाविद्यालय का जलवा, 2 छात्रों ने जीते स्वर्ण पदक

Spread the loveबदायूं। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित अंतरमहाविद्यालयीय बॉक्सिंग …