Breaking News

एसआईआर सर्वे में सभी राजनैतिक दल सहयोग करे: एसडीएम

Spread the love

एसआईआर सर्वे में सभी राजनैतिक दल सहयोग करे: एसडीएम

एसडीएम ने ली राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक

बिल्सी। मंगलवार को तहसील उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह की अध्यक्षता में बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियों को लेकर थी। उपजिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों को एसआईआर प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रक्रिया की पारदर्शिता और शुद्धता पर जोर दिया। उन्होंने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करें। ये एजेंट पुनरीक्षण कार्यों में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की सहायता करेंगे, जिससे कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि गणना प्रपत्रों का मुद्रण, वितरण, मिलान और संकलन कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने को कहा। उपजिलाधिकारी ने मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए विशेष सावधानी बरतने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि डुप्लीकेट, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नामों को हटाने में कोई त्रुटि नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज तोमर, भाजपा के नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, विवेक राठी, मुकेश शर्मा, अजय तोमर, और सपा नेता कवींद्र सक्सेना, बसपा के चमन पाल सहित कई अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएमओ ने किया निरीक्षण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

Spread the love सहसवान, बदायूँ सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में आज स्वास्थ्य सेवाओं की …

error: Content is protected !!