Breaking News

हाइवे पर सांड़ से टकराई बाइक, दो लोग हुए घायल

Spread the love

हाइवे पर सांड़ से टकराई बाइक, दो लोग हुए घायल

बिल्सी। बिजनौर-बदायूं पर स्थित गांव खैरी के निकट गैस एजेंसी गोदाम के पास सड़क पर अचानक से दौड़ता हुआ आया सांड़ से बाइक से टकरा गया। जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हे लोगों की मदद से इलाज के लिए बिल्सी सीएचसी भर्ती कराया है। इससे पहले भी सांड़ लोगों को घायल कर चुके है। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव भीकमपुर हरदोपट्टी निवासी उदलराम पुत्र सियाराम और मेहरवान पुत्र गणेश सिंह मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे अपनी बाइक से उघैती क्षेत्र से वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हाइवे पर गांव खैरी के निकट गैस गोदाम के पास पहुंची, तभी झांड़ियों से एक सांड़ तेज दौड़ता हुआ सड़क पर आ गया। जिससे उनकी बाइक सांड़ से टकरा गई। बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी इसकी सूचना एंबूलेस को दी। जिसके थोड़ी देर बाद यहां गाड़ी आ गई और घायलों को इलाज के लिए बिल्सी सीएचसी ले गए। जहां उनका उपचार चल रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!