Breaking News

बांस बरोलिया वृद्धाश्रम पर मनाई गई गोपाष्टमी

Spread the love

बांस बरोलिया वृद्धाश्रम पर मनाई गई गोपाष्टमी

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरौलिया स्थित ऋषि आश्रम शुभ सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम पर मंगलवार को गोपाष्टमी मनाई गई। यहां संस्था के अध्यक्ष वेदव्यास शर्मा ने गायों का तिलक कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि आज के दिन मैया यशोदा ने भगवान श्रीकृष्ण का श्रृंगार करके उन्हें गौचारण के लिए प्रथम बार भेजा था। जिस ब्रह्म चरण रज के लिए ब्रह्मा- शंकर तक तरसते है, वो चारण गौमाता की सेवा के लिए कंकड़, पत्थर और कुंज-निकुंजो में विचरण करते है। गाय भगवान श्रीकृष्ण के लिए सबसे ज्यादा प्रिय है। जिसकी सेवा भगवान श्रीकृष्ण तक पहुंचती है और गौमाता की सेवा के कारण ही प्रभु का नाम गोपाल पड़ा है। इसके बाद मंगला शर्मा, आयुषी शर्मा, देव शर्मा, श्रेया शर्मा ने वृद्धजनों को मिष्ठान एवं फल वितरण किए। इस मौके पर रामप्रकाश शर्मा, अनमोल, देवपाल, गोविंद शर्मा आदि मौजूद रहे। इधर, हिंदू युवा वाहिनी के नगर मंत्री टिंकू गुप्ता ने नगर के मोहल्ला संख्या तीन स्थित गोशाला में पहुंचकर गायों की तिलक लगाकर केले का वितरण किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वाइन फ्लू के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सीएचसी में बांटे मास्क

Spread the loveबिल्सी में मरीजों और तीमारदारों को किया जागरूक, सावधानी बरतने की अपील बिल्सी। …