Breaking News

पांच को मनाया जाएगा बालाजी महाराज का जन्मोत्सव

Spread the love

पांच को मनाया जाएगा बालाजी महाराज का जन्मोत्सव

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौं‍सारा स्थित श्री बलदेव धाम दाऊजी मंदिर में श्री बालाजी महाराज के जन्मोत्सव के इस बार भव्य तरीके से मनाया जाएगा। जिसको लेकर यहां धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बलदेव धाम के पीठाधीश्वर महंत आचार्य ललितेश्वरानंद ने बताया कि इस पांच नवंबर को श्री बालाजी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यहां पर श्री हनुमान सर्व कष्ट निवारण तीन दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसकी शुरुआत जल्द ही विधि-विधान के साथ होगी। मुख्य दिवस पांच नवंबर को शाम सात बजे से विशाल संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के प्रसिद्ध भजन गायक शिरकत करेंगे। इस संकीर्तन कार्यक्रम में गाजियाबाद के भजन सम्राट रामकुमार लक्खा तथा कानपुर की भजन गायिका रुची किनकर अपने मधुर स्वर में सुंदर-सुंदर भेंट प्रस्तुत करेंगी। महंत ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में यहां पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पदमांचल पर अरिहंत समिति ने पर्यावरण दिवस पर रोपे छायादार पौधे ,लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Spread the loveबिल्सी(बदायूँ) । बिल्सी बिसौली रोड स्थित श्री 1008 पदम प्रभु दिगम्बर जैन अतिशय …

error: Content is protected !!