गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं को साइबर सुरक्षा विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया
गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को डिजिटल युग में ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति सचेत करना और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सरला देवी चक्रवर्ती के करकमलों द्वारा मां शारदे के समक्ष पुष्प अर्पित करके किया गया। उन्होंने कहा कि आज के तकनीकी युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए युवतियों को इंटरनेट का उपयोग करते समय सतर्क रहना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को साइबर बुलिंग, ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया सुरक्षा, पासवर्ड प्रोटेक्शन तथा व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में मिशन शक्ति सहसंयोजिका अवनीशा वर्मा ने छात्राओं ने सक्रिय रूप से सहभागिता करते हुए प्रश्न पूछे तथा अपने अनुभव साझा किए। मिशन शक्ति प्रभारी शालू गुप्ता ने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा साइबर अपराध पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) की जानकारी भी दी, ताकि किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज की जा सके।
कार्यक्रम का संचालन सह प्रभारी अवनीशा वर्मा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन शालू गुप्ता द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में डॉ इंदु शर्मा, डाॅ वंदना वर्मा, डाॅ उमा सिंह गौर, असिस्टेंट प्रोफेसर शिल्पी शर्मा सहित समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
Budaun Amarprabhat