Breaking News

बिल्सी। वृद्धाश्रम में समाजसेवी सुरेंद्र वर्मा ने बुजुर्गों संग किया सहभोज

Spread the love

बिल्सी। वृद्धाश्रम में समाजसेवी सुरेंद्र वर्मा ने बुजुर्गों संग किया सहभोज

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया स्थित वृद्धाश्रम में गुरुवार को समाजसेवी सुरेंद्र वर्मा ने वृद्धजनों के साथ सहभोज किया और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारा भारतीय समाज अपनी संस्कृति, परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों के लिए जाना जाता है। इन मूल्यों के केंद्र में वृद्धों के प्रति आदर और सेवा का विशेष स्थान है।

सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि वृद्धजन हमारे जीवन के अनुभवों के जीवंत भंडार हैं। उन्होंने अपने परिश्रम, त्याग और बुद्धिमत्ता से हमारे जीवन की नींव रखी है। वृद्धों की सेवा करना केवल नैतिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता का प्रतीक है। उनके आशीर्वाद से हमें जीवन में विनम्रता, सहानुभूति और कृतज्ञता जैसी भावनाओं का विकास होता है।

समाजसेवी ने आगे कहा कि जीवन केवल आगे बढ़ने का नाम नहीं है, बल्कि उनके योगदान की कद्र करने का नाम भी है जिन्होंने हमें आगे बढ़ना सिखाया।

इस अवसर पर वृद्धाश्रम के संचालक वेदव्यास शर्मा, साहिद, हिमांशु, शिव गौड़, रामकिशोर शर्मा, सचिन शर्मा, विकास माहेश्वरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!