Breaking News

संस्कृति के बोध से ही होगा सशक्त परिवार का निर्माण : प्रो. नीलम गुप्ता

Spread the love

संस्कृति के बोध से ही होगा सशक्त परिवार का निर्माण : प्रो. नीलम गुप्ता

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में हुआ सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम

बरेली। सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग में विद्या भारती के तत्वावधान में ‘सप्त शक्ति संगम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. अजिता सिंह तिवारी (बरेली कॉलेज), मुख्य वक्ता प्रो. नीलम गुप्ता (बरेली कॉलेज) तथा प्रांत सह संयोजिका श्रीमती अर्चना जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

मुख्य वक्ता प्रो. नीलम गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि परिवार समाज की नींव है और संस्कृति के बोध से ही परिवार सशक्त बन सकता है। उन्होंने कहा कि जब परिवार अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ा रहता है, तब समाज की दिशा अपने आप सही होती है।
पर्यावरण संरक्षण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारे त्यौहार प्रकृति से जुड़े हैं। जन्म से मृत्यु तक हम प्रकृति की गोद में रहते हैं, इसलिए पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है।

मुख्य अतिथि प्रो. अजिता सिंह तिवारी ने कहा कि देश के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आत्मरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्यमिता में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही परिवार, समाज और देश सशक्त हो सकता है। उन्होंने कहा कि जब एक कुशल गृहिणी परिवार के स्वास्थ्य, शिक्षा, भाषा और संस्कार पर ध्यान देती है, तब समाज का समग्र विकास संभव होता है।

अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रांत सह संयोजिका श्रीमती अर्चना जी ने कहा कि नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता से ही राष्ट्र का उद्धार संभव है। उन्होंने कहा कि संविधान और राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान हर नागरिक का प्रथम दायित्व है।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीलम मिश्रा ने किया। उन्होंने सभी उपस्थित मातृशक्ति से सप्त शक्तियों — कीर्ति, लक्ष्मी, वाणी, स्मृति, मेधा, धृति और क्षमा — को जागृत करने का संकल्प कराया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!