Breaking News

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पुलिस लाइन बदायूं में विशेष कार्यक्रम

Spread the love

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पुलिस लाइन बदायूं में विशेष कार्यक्रम

पुलिसकर्मियों ने देशभक्ति की भावना से लिया भाग

बदायूं, 07 नवंबर 2025। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन बदायूं और शहीद स्थल रिजर्व पुलिस लाइन/स्वतंत्रता संग्राम सैनानी शहीद स्थल कलेक्ट्रेट पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण पुलिस लाइन में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने देखा। सभी रैंक के अधिकारी और कर्मचारीगण राष्ट्रीय कार्यक्रम में सामूहिक रूप से शामिल होकर देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन कर रहे थे।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में ‘वंदे मातरम’ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणा, राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रतीक बताया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया गया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 हृदेश कठेरिया, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी लाइन/उझानी डॉ0 देवेन्द्र कुमार, एवं अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

साथ ही, जिले के सभी थाना प्रांगणों में स्थानीय पुलिसकर्मियों द्वारा भी राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन किया गया और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। इस तरह सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी अपने क्षेत्रों में 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय गीत का स्मरण उत्सव आयोजित कर रहे हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!