Breaking News

पुलिस लाइन बदायूँ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ली साप्ताहिक शुक्रवार परेड

Spread the love

पुलिस लाइन बदायूँ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ली साप्ताहिक शुक्रवार परेड

पुलिसकर्मियों की फिटनेस और कार्यशैली का किया निरीक्षण

बदायूँ, 07 नवंबर 2025। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन बदायूँ में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली। परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी उझानी/लाइन डॉ0 देवेन्द्र कुमार ने किया।

परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई गई। टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चेक करते हुए सम्पूर्ण ड्रिल और शस्त्र संचालन अभ्यास कराया गया।

परेड समाप्ति के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, गार्डरूम, जीपी स्टोर, यातायात कार्यालय, परिवहन शाखा, जीडी कार्यालय, केन्द्रीय पुलिस कैन्टीन, गैस एजेंसी, आरओ प्लांट, पुलिस कंट्रोल रूम, क्रिप्टो सेंटर, पुलिस रेडियो शाखा, पुलिस मॉर्डन स्कूल, आटा/मसाला चक्की, भोजनालय, पुलिसकर्मियों के बैरक और निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ0 देवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी बिसौली सुनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी दातागंज के0के0 तिवारी, क्षेत्राधिकारी सहसवान कर्मवीर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षु गौरव उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह सहित समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!