Breaking News

एसएसपी के निर्देश पर वांछित/वारंटी गिरफ्तारी अभियान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Spread the love


संवादाता: गोविंद देवल

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद में चलाए जा रहे वांछित एवं वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थानों में प्रभावी कार्रवाई की।

थाना मुजरिया पुलिस ने आज 04.12.2025 को एक वारंटी को गिरफ्तार किया।

सुखवीर पुत्र हरचरणलाल, निवासी ग्राम जीजाहट थाना मुजरिया जनपद बदायूं
संबंधित वाद संख्या 684/10, धारा 434 आईपीसी में अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट सहसवान, बदायूं के समक्ष पेश किया गया।

थाना हजरतपुर पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

1. हरद्वारी पुत्र हरपाल

2. कुंवरपाल पुत्र बब्बू उर्फ बालकराम, निवासीगण ग्राम हसौरा थाना हजरतपुर जनपद बदायूं

दोनों अभियुक्त संबंधित SST NO–376/23, धारा 26/63 FA GT, 353 IPC में वांछित थे। इन्हें गिरफ्तार कर माननीय सिविल जज जूनियर डिवीजन, दातागंज के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस ने बताया कि वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून व्यवस्था के विरुद्ध किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसीलों में 12,768 राजस्व वाद लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी

Spread the loveबदायूं, 3 सितंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लंबित …