Breaking News

मुख्य आरक्षी फज़ले हक खान निलंबित, वायरल ऑडियो प्रकरण में जांच शुरू

Spread the love

संवादाता: गोविंद देवल

बदायूं। आज 04 दिसंबर 2025 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्विटर (X)’ पर स्थानीय अभिसूचना इकाई, बदायूं में नियुक्त मुख्य आरक्षी फज़ले हक खान की कथित ऑडियो वायरल होने का मामला सामने आया। वायरल ऑडियो की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने तत्काल कार्रवाई की है।

प्रभारी निरीक्षक, स्थानीय अभिसूचना इकाई बदायूं तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर मुख्य आरक्षी फज़ले हक खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

वहीं, मामले की विस्तृत जांच क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय को सौंपी गई है, जो पूरे प्रकरण की तथ्यात्मक जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता एवं प्रोटोकॉल के विरुद्ध किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया

Spread the loveबिसौली। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष एड. सुरेंद्र पाल सिंह यादव …

error: Content is protected !!