Breaking News

बिना लाइसेंस चल रहे शाक्य मेडिकल स्टोर पर छापा, दो लाख की ऐलोपैथिक दवाएं हुईं सीज़

Spread the love


संवादाता: गोविंद देवल

बदायूं। शिकायत के क्रम में अपर जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए आज 04.12.2025 को औषधि विभाग एवं पुलिस टीम ने बिल्सी–वजीरगंज रोड स्थित मेसर्स शाक्य मेडिकल स्टोर, ग्राम बांस बरौलिया (थाना बिल्सी) पर करीब दोपहर 2:55 बजे छापा मारा।

मौके पर मेडिकल स्टोर में बड़ा बोर्ड लगा मिला, तथा एक युवक दवाओं की बिक्री करता पाया गया। उसने अपना नाम रोहिताश शाक्य पुत्र झंडू सिंह, निवासी बांस बरौलिया बताया। प्रतिष्ठान में भारी मात्रा में ऐलोपैथिक दवाएं विक्रय हेतु भंडारित मिलीं।

जब औषधि निरीक्षक द्वारा दवाओं के क्रय–विक्रय बीजक तथा औषधि विक्रय लाइसेंस की मांग की गई, तो रोहिताश शाक्य ने स्पष्ट रूप से बताया कि उसके पास न तो लाइसेंस है और न ही दवाओं के किसी भी प्रकार के बीजक उपलब्ध हैं।

नियमों के तहत मौके पर ही औषधि निरीक्षक द्वारा प्रपत्र 17, 17A व 18 पर अंकित करते हुए 3 ऐलोपैथिक दवाओं के नमूने संग्रहित किए गए, जिन्हें राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है।

फर्म में भंडारित शेष सभी ऐलोपैथिक दवाओं को मौके पर ही सीज़ कर दिया गया। सीज़ की गई दवाओं की कुल अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है।

औषधि विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोरों पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन

Spread the loveबदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय, सीकरी बदायूं में सत्र 2027-28 की कक्षा 6 में …

error: Content is protected !!