संवादाता: गोविंद देवल
बदायूं। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग बदायूं द्वारा आज 4 दिसंबर 2025 को उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय माननीय विधायक खेल प्रतियोगिता 2025–26 का आयोजन एस.के.के. खेल मैदान, बदायूं में किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माननीय विधायक सदर महेश चंद्र गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय सदस्य विधान परिषद श्री बागीश पाठक के प्रतिनिधि श्री शारदेंदु पाठक, तथा ब्लॉक प्रमुख सलारपुर के प्रतिनिधि अनेक पाल उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि महेश चंद्र गुप्ता ने बालक वर्ग की सीनियर 400 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद से न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ती है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और मानसिक स्वास्थ्य भी मजबूत होता है।
विशिष्ट अतिथि द्वारा खिलाड़ियों को सोशल मीडिया का संतुलित उपयोग करने और खेल के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी गई।
—
प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम
कबड्डी (सब जूनियर बालक वर्ग)
विजेता: नगला सरकी टीम
800 मीटर दौड़
जूनियर बालक: गुड्डू यादव
सब जूनियर बालक: अंकित यादव
सीनियर बालिका: आकांक्षा
जूनियर बालिका: दीक्षा
सब जूनियर बालिका: वंशिका
सीनियर बालक: सर्वेश यादव
डिस्कस थ्रो
जूनियर बालक: शिवराज
सब जूनियर बालक: आयुष
सब जूनियर बालिका: गूंजा
400 मीटर दौड़
जूनियर बालिका: दीक्षा
बालक: रामसेवक
सीनियर बालक: विपिन
1500 मीटर दौड़
जूनियर वर्ग: शिखा
सीनियर वर्ग: आकांक्षा
गोला फेंक (जूनियर)
प्रथम: ओंकार
जैवलिन थ्रो
जूनियर: अनामिका
सीनियर: प्रिया पटेल
100 मीटर दौड़ (सीनियर)
प्रथम: टीटू
—
कार्यक्रम का सफल आयोजन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हिम्मत सिंह (विकासखंड सलारपुर) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी हरि प्रेम सहित कई शिक्षक, प्रशिक्षक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राहुल चौबे, पंकज शर्मा, मनोज कुमार, विकास नारायण शर्मा, दीपेश पाल, ओमवीर यादव (पीटीआई), प्रमोद (पीटीआई) और सत्यवीर (पीटीआई) का विशेष सहयोग रहा।
खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेलभावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया और आयोजन की सराहना की।
Budaun Amarprabhat