बदायूँ, 08 दिसम्बर।
जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि माह दिसम्बर, 2025 में आवंटित खाद्यान्न अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को त्रैमास अक्टूबर से दिसम्बर 2025 के अनुसार वितरण किया जाएगा।
मुख्य वितरण विवरण इस प्रकार है:
अंत्योदय कार्डधारक:
प्रति कार्डधारक: 14 किग्रा गेहूं, 16 किग्रा फोर्टिफाईड चावल, 5 किग्रा मक्का (उपलब्धतानुसार चावल के स्थान पर) निःशुल्क।
मक्का स्टॉक समाप्त होने पर लाभार्थियों को 21 किग्रा चावल वितरित किया जाएगा।
चीनी वितरण: 3 किग्रा प्रति कार्ड, ₹18 प्रति किग्रा की दर से ₹54 में। पोर्टेबिलिटी सुविधा उपलब्ध नहीं होगी, लाभार्थी अपनी मूल दुकान से ही चीनी प्राप्त कर सकेंगे।
पात्र गृहस्थी योजना कार्डधारक:
प्रति यूनिट: 2 किग्रा गेहूं, 2 किग्रा फोर्टिफाईड चावल, 1 किग्रा मक्का (उपलब्धतानुसार) – कुल 5 किग्रा।
वितरण प्राथमिकता: प्रथम आओ, प्रथम पाओ।
चावल एवं मक्का मिलाकर वितरण स्केल 3 किग्रा प्रति यूनिट रखा गया है। मक्का की समाप्ति के बाद 3 किग्रा प्रति यूनिट चावल वितरित किया जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी ने अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों से अपील की है कि वे अपने उचितर विक्रेता से ही खाद्यान्न प्राप्त करें और वितरण में दी गई दिशा-निर्देशों का पालन करें।
वितरण अवधि: 10 से 28 दिसम्बर 2025
स्थान: जनपद की उचितर दुकानें।
Budaun Amarprabhat