Breaking News

बदायूँ में विकास खण्ड स्तरीय कृषि निवेश मेला (रबी) का आयोजन

Spread the love

बदायूँ, 08 दिसम्बर।

मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के समस्त विकास खण्डों में कृषि सूचनातंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत विकास खण्ड स्तरीय कृषि निवेश मेला (रबी) का आयोजन किया जाएगा।

इस मेले में कृषकों को वैज्ञानिकों और अधिकारियों के माध्यम से कृषि की नवीनतम तकनीकी जानकारियों से अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा कृषि एवं सहयोगी विभागों द्वारा किसानों के ज्ञानवर्द्धन के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी मेले में दी जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि मेले में उपस्थित कृषकों की जिज्ञासाओं का समाधान भी कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किया जाएगा, जिससे किसानों को उनके खेत और कृषि उत्पादन से संबंधित समस्याओं का व्यावहारिक समाधान प्राप्त होगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अवैध तमंचे व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मूसाझाग पुलिस …