Breaking News

बदायूँ में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण हेतु साक्षात्कार का आयोजन

Spread the love

बदायूँ, 08 दिसम्बर।

जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में जनपद के पारंपरिक कारीगरों जैसे बढ़ई, नाई, कुम्हार, सुनार, राजमिस्त्री एवं मोची ट्रेड में 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण के लिए आवेदन किए गए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिन आवेदकों या उनके परिवार के किसी सदस्य ने पहले इस योजना में टूलकिट या मानदेय का लाभ नहीं लिया है, वे साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

साक्षात्कार की तिथि एवं समय: 10 दिसम्बर 2025, अपरान्ह 11:00 बजे
स्थान: जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, आंवला रोड, सालारपुर, बदायूँ

अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे आवेदन पत्र में अपलोड किए गए अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ साक्षात्कार में उपस्थित हों।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

14.38 करोड़ की लागत से बनेगा सेतु, विधायक हरीश शाक्य ने किया शिलान्यास

Spread the loveशहजाद नगर-रजला माई मार्ग पर पुल निर्माण से दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ …

error: Content is protected !!