Breaking News

बदायूँ : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 153 जोड़ों का विवाह संपन्न

Spread the love

बदायूँ, 08 दिसम्बर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सोमवार को संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज, गनगोला, दातागंज में भव्य सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विकासखंड दातागंज, म्याऊं, उसावा, समरेर तथा नगर निकाय उसावा, अलापुर, उसैहत और दातागंज के जोड़े शामिल हुए। कुल 153 जोड़ों (145 हिंदू एवं 8 मुस्लिम) का विवाह एवं निकाह संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव कुमार सिंह, विधायक दातागंज एवं सभापति प्रतिनिधि, विधान समिति, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ रहे। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। यह योजना बिना किसी भेदभाव के सभी जोड़ों को उनके धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न कराने के लिए चलाई जा रही है। उन्होंने गृहस्थी की तुलना दो पहियों वाली गाड़ी से करते हुए कहा कि जैसे गाड़ी के दोनों पहिए समान रूप से चलते हैं, वैसे ही वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी का सहयोग आवश्यक है।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख दातागंज, अतेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब कल्याण को ध्यान में रखते हुए चलाई गई है। इससे गरीब परिवार अपनी बेटी के विवाह को लेकर चिंतामुक्त रहते हैं और बेटी पर बोझ नहीं पड़ता।

समारोह के अंत में मुख्य अतिथि एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने पांच जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र और उपहार सामग्री प्रदान की और नवविवाहित जोड़ों के लिए पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, उप जिलाधिकारी दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा, ब्लॉक प्रमुखों के प्रतिनिधि और संबंधित खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह धूमधाम और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ।

संवाददाता: गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत “पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन” विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन

Spread the love बरेली 29 मई, 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, …

error: Content is protected !!