Breaking News

जनसुनवाई पोर्टल में बदायूँ ने यूपी में किया कमाल, प्रथम स्थान हासिल

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूँ। मा0 मुख्यमंत्री जी के ड्रीम प्रोजेक्ट जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त सन्दर्भों के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण के मामले में जनपद बदायूँ ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह मूल्यांकन उत्तर प्रदेश शासन द्वारा माह नवम्बर-2025 के लिए किया गया।

सूचना के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद की सभी 22 थानों ने उत्कृष्ट कार्य किया। इसके परिणामस्वरूप बदायूँ को प्राप्त अंकों में 135 में से 135 अंक हासिल हुए और प्रदेश के 75 जनपदों में यह रैंकिंग सर्वश्रेष्ठ रही।

मूल्यांकन में सन्दर्भों की मार्किंग/अग्रसरण में 10 में 10 अंक, डिफॉल्टर श्रेणी में कोई सन्दर्भ न होने पर 20 में 20 अंक, संतुष्ट फीडबैक में 30 में 30 अंक, उच्चाधिकारी और मा0 मुख्यमंत्री कार्यालय के श्रेणीकरण में क्रमश: 20 और 10 में से 10 अंक, रैंडम श्रेणीकरण में 10 में 10 अंक, फील्ड विजिट और प्रोफाइल अपडेशन में भी उच्चतम अंक प्राप्त किए गए।

इस उपलब्धि के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ ने नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी, प्रभारी आईजीआरएस निरीक्षक ऋषिपाल सिंह, निरीक्षक अशोक कुमार काम्बोज और आईजीआरएस यूनिट की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।

इससे जनपद बदायूँ का नाम प्रदेश स्तर पर उजागर हुआ और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली की गुणवत्ता का प्रमाण मिला।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Spread the loveमाय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल बदायूं: …

error: Content is protected !!