Breaking News

राष्ट्रीय अल्पसंख्यंक सभा के प्रदेश अध्यक्ष बने सैय्यद शुएब नकवी आग़ा

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
उत्तर प्रदेश। राष्ट्रीय अल्पसंख्यंक सभा ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में अहम कदम उठाते हुए राष्ट्रीय सचिव श्री सैय्यद शुएब नकवी आग़ा को उत्तर प्रदेश इकाई का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह मनोनयन राष्ट्रीय संयोजक श्री अफरोज अलाउद्दीन की सहमति से किया गया।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि श्री नकवी आग़ा भारतीय संविधान के प्रति दृढ़ निष्ठा रखते हुए अल्पसंख्यंक समाज के सभी वर्गों के साथ-साथ समाज के अन्य समुदायों के अधिकारों की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनके ईमानदार, समर्पित और निष्ठावान नेतृत्व में राष्ट्रीय अल्पसंख्यंक सभा उत्तर प्रदेश में और अधिक सशक्त व प्रभावशाली बनेगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमजद खान तमन्ना ने श्री सैय्यद शुएब नकवी आग़ा को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति समाज में न्याय, समानता और अल्पसंख्यंक हितों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
राष्ट्रीय अल्पसंख्यंक सभा ने श्री नकवी आग़ा को इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल और प्रभावी नेतृत्व की कामना की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बंदरों के हमले में महिला घायल, हाथ में लगे 20 टांके

Spread the loveबिल्सी। क्षेत्र के गांव बेरमई बुजुर्ग में शुक्रवार शाम घर पर बैठी कृष्णा …