नदी संरक्षण पर जोर
बदायूं। गंगा समग्र की बरेली, लखनऊ एवं अयोध्या संभाग की राष्ट्रीय योजना बैठक 29 नवंबर को लखनऊ में आयोजित हुई, जिसमें बरेली संभाग की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह ‘लल्लू बाबू’, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री अवधेश गुप्ता, राष्ट्रीय मंत्री पवन चौहान, राष्ट्रीय सदस्य सीमा चौहान व रविशरण सिंह चौहान और संगठन मंत्री लाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि गंगा और सहायक नदियां एक शरीर के समान हैं और नदी प्रदूषण पर प्रमाण सहित न्यायपालिका का रुख करना होगा। उन्होंने प्रत्येक जिले में एक नदी चुनने, वर्षा के शुद्ध जल को गंदे नाले से अलग रखने तथा पौधों की रक्षा व संस्कारयुक्त पौधे उपहार देने का आह्वान किया। राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री अवधेश गुप्ता ने संभाग व जिला कार्यकारिणी को समयबद्ध पूरा करने, आरती को जन-जागरण का माध्यम बनाने और हर गांव में नदी संरक्षण इकाई गठित करने पर बल दिया। राष्ट्रीय मंत्री पवन चौहान ने संगठन विस्तार और निरंतर समीक्षा पर जोर देते हुए बरेली संभाग के दायित्वों की घोषणा की।
बरेली संभाग में अशोक तोमर को संयोजक और अखिलेश कुमार सिंह को सह संयोजक बनाया गया। भाग संयोजकों में ब्रजपाल (रामगंगा भाग), मैथली शरण गुप्त (गंगा भाग) और शैलेन्द्र सिंह (गोमती भाग) शामिल हैं। आयाम प्रमुखों में हरेंद्र उपाध्याय, ब्रजपाल सिंह, रघुवीर, ओम प्रकाश, अम्बरीश महाराज, ज्ञानेन्द्र सिंह, अर्चना चौहान, करुणा शंकर और पूनम सिंह के नाम घोषित किए गए।
Budaun Amarprabhat