Breaking News

ब्लूमिंगडेल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस डे

Spread the love

संवाददाता | गोविंद देवल
बदायूँ। ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में 24 दिसंबर 2025 को प्रभु यीशु के अवतरण दिवस क्रिसमस डे को अत्यंत हर्षोल्लास और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों ने प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित लघुनाटिका, प्रार्थना, कविता और मधुर गीतों की प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विद्यालय की शाखा ब्लूम्स में भी क्रिसमस डे के उपलक्ष्य में विशेष कक्षा गतिविधियां आयोजित की गईं। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने क्रिसमस बेल, क्रिसमस स्टार, फलों से सैंटाक्लॉज, सुंदर कार्ड्स आदि बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। बच्चों का उत्साह और आनंद देखते ही बन रहा था।
इस अवसर पर स्कूल की अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने विद्यार्थियों को प्रभु ईसा मसीह के जीवन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराते हुए सभी को क्रिसमस डे की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने छात्रों को संबोधित करते हुए क्रिसमस मनाने के महत्व, प्रभु यीशु के संघर्ष, त्याग और सेवा भाव पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान एवं श्वेता मेंहदीरत्ता, उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा, एकेडमिक हेड सौरभ गांगुली, कॉर्डिनेटर अंजला सोनी, मृणाल सक्सेना, सुषमा वर्मा सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!