संवाददाता | दानवीर सिंह
आसफपुर (बदायूं)। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य करतार सिंह के नेतृत्व में समस्त स्टाफ ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक महान राजनेता, प्रखर वक्ता और संवेदनशील कवि थे। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और भारतीय राजनीति को नई दिशा देने का प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य करतार सिंह, प्रधान लिपिक सुमति पाठक, अखिलेश कुमार पाठक, महेश पाल सिंह, रामभरोसे लाल, मौहर सिंह, जयवीर सिंह यादव, राहुल कुमार वर्मा, दिनेश पाल सिंह, सितारा बी सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
Budaun Amarprabhat