Breaking News

त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज में अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस मनाया गया

Spread the love

आसफपुर (बदायूं)। स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस विद्यालय प्रांगण में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक, कर्मचारी बंधु एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक दूरदर्शी नेता, प्रखर वक्ता और संवेदनशील कवि थे, जिन्होंने देश को विकास और सुशासन की नई दिशा दी। उनके आदर्श और विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विद्यालय परिवार ने अटल बिहारी वाजपेयी के बताए मार्ग पर चलने और राष्ट्र सेवा की भावना को आत्मसात करने का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आषाढ़ मास में शिव शक्ति भवन मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में हुआ भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार

Spread the loveबिल्सी। नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर में सोमवार को आषाढ़ मास के …

error: Content is protected !!