Breaking News

हरे पेड़ों के अवैध कटान पर अरिहंत वृक्षारोपण समिति का ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

Spread the love


संवाददाता | गोविंद देवल
बिल्सी/बदायूं। जनपद में हरे पेड़ों के अंधाधुंध और अवैध कटान को लेकर अरिहंत वृक्षारोपण समिति ने आवाज उठाई है। समिति के संस्थापक प्रशांत जैन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला वन अधिकारी/प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग बदायूं को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि जनपद की सहसवान वन रेंज सहित अन्य सभी रेंजों में इन दिनों वन माफियाओं द्वारा सरकारी व गैर सरकारी हरे पेड़ों का खुलेआम और अवैध कटान किया जा रहा है। शिकायत करने के बावजूद केवल औपचारिक और हल्की-फुल्की कार्रवाई की जाती है, जिससे वन माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।
समिति ने मांग की कि वन रेंज क्षेत्रों में तैनात वन रक्षकों द्वारा दिन-रात गश्त बढ़ाई जाए तथा सड़कों पर लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों की प्रत्येक चौराहे व तिराहे पर सघन जांच की जाए। इसके साथ ही पूर्व में की गई शिकायतों पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी समिति को उपलब्ध कराई जाए।
इस संबंध में जिला वन अधिकारी ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन में उठाए गए सभी बिंदुओं पर शीघ्र ही सख्त कदम उठाए जाएंगे। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी सूरत में जनपद की हरियाली को नष्ट नहीं होने दिया जाएगा और न ही हरे पेड़ों का अवैध कटान बर्दाश्त किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान समिति की ओर से सौरभ वर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, मृगांक जैन, डॉ. नीरज अग्निहोत्री एवं वंश गोस्वामी भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेंथा टैंक हादसे में मृत युवकों के परिजनों से मिले कांग्रेस नेता

Spread the loveबिसौली, 6 जून (संवाददाता)। मेंथा टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की …

error: Content is protected !!