Breaking News

सरकारी क्रय केंद्र व सचिवालय की समस्याओं को लेकर सातवें दिन भी जारी रहा धरना

Spread the love

संवाददाता | गोविंद देवल
बदायूं। सरकारी क्रय केंद्र एवं ग्राम सभा सचिवालयों पर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्य समय से पूर्ण न होने जैसी समस्याओं को लेकर किसानों का धरना बुधवार 24 दिसंबर को सातवें दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर बड़ी संख्या में किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
इसी क्रम में 26 दिसंबर को मालवीय आवास गृह बदायूं में प्रस्तावित पंचायत की तैयारियों को लेकर संगठन पदाधिकारियों ने आमगांव, मूसा, झाग, बस्तुनिया, पापड़, डहरपुर, कैलोरा पेहरा, सादुल्लागंज सहित दर्जनों गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान किसानों से पंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई। साथ ही गांव-गांव जाकर नए सदस्यों को संगठन की सदस्यता भी दिलाई गई।
प्रचार अभियान में जिला अध्यक्ष रामाशंकर शंखधार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष वजीरगंज राजेश्वर सिंह यादव, ब्लॉक सचिव वजीरगंज राजेश यादव, आदित्य सहित कई पदाधिकारी सक्रिय रहे। धरना स्थल पर जिला प्रभारी झाझन सिंह, जिला महासचिव नरेंद्र सक्सेना, युवा ब्लॉक अध्यक्ष सहसवान दिनेश यादव, मंडल सचिव विनोद सक्सेना, ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर पप्पू सैफी, तहसील प्रभारी सहसवान अर्चना लाल वर्मा सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।
किसानों ने एक स्वर में नारे लगाए— जय जवान, जय किसान और जय टिकैत, जय टिकैत परिवार—और चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …