Breaking News

त्रिदिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन

Spread the love

उझानी। श्रीमती अमृता देवी इंटर कॉलेज, धर्मपुर में आयोजित त्रिदिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का समापन रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच संपन्न हुआ। शिविर के दौरान बच्चों ने तंबुओं का शहर बसाकर आत्मनिर्भरता, अनुशासन एवं टीम वर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं में स्काउट वर्ग में छत्रपति वीर शिवाजी एवं सरदार वल्लभभाई पटेल टोली तथा गाइड वर्ग में मदर टेरेसा एवं सावित्रीबाई फुले टोली ओवरऑल चैंपियन रही। समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि परिश्रम मनुष्य को वह ऊंचाई देता है, जिसकी कल्पना बड़े-बड़े लोग भी नहीं कर पाते। युवा शक्ति को सदैव आगे बढ़ते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी संपत्ति हैं। दृढ़ संकल्प के साथ युवा हर चुनौती को स्वीकार कर लक्ष्य हासिल करते हैं और इतिहास रचते हैं। डॉ. अंकित तोमर ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने भीतर छिपी शक्ति को पहचानें और अनुशासन, साहस एवं श्रेष्ठ विचारों के साथ आगे बढ़ें, तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं।
स्काउट वर्ग की निर्णायक भूमिका ऋतिक माहेश्वरी, मयंक यादव, जितेंद्र और सुमित कुमार ने निभाई। मुख्य अतिथि शैलेन्द्र यादव, पी.एस. राजपूत एवं प्रधानाचार्य संदीप कुमार चौहान ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ शिक्षक नरेंद्र एवं ईश्वर दयाल ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्याम यादव, गुंजन, साधना, नीलम, नीरज, टिंकू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी की स्थापना की गई।

Spread the loveबिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक …

error: Content is protected !!