Breaking News

श्री संकट मोचन दरबार में स्थापना दिवस के दूसरे दिन भव्य हनुमान संकीर्तन एवं भंडारे का आयोजन

Spread the love


संवाददाता | गोविंद देवल
बिल्सी। नगर के सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में स्थापना दिवस के दूसरे दिन मंगलवार की रात भव्य हनुमान संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन के दौरान बज रहे भक्ति भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे और पूरे परिसर में जय बजरंगबली के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा हनुमान के भव्य दरबार को सजाकर की गई। इसके पश्चात् 56 व्यंजनों का भोग अर्पित कर भक्तों ने विधिविधान से पूजा-अर्चना की और अपनी-अपनी मनोकामनाएं मांगी। संकीर्तन देर शाम तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
बुधवार की सुबह दरबार में विधिवत आरती की गई और प्रसाद का वितरण किया गया। इसके उपरांत यहां विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
दरबार के प्रधान महंत संजय शर्मा ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर दो दिन तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। इस दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मनमोह लिया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने बच्चों की प्रस्तुतियों पर जमकर तालियां बजाईं।
दरबार में पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं का स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवांक शर्मा, शुभम शर्मा, कुसुम शर्मा, आशीष वशिष्ठ, अंशुल वास्र्णेय, आलोक सक्सेना, अनुराग माहेश्वरी, देवकीनंदन झा, मुकेश कुमार, नितिन कुमार, राजेश माहेश्वरी, संजीव कुमार, महेश बाबू गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालुओं का सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!