Breaking News

लिलिपुट प्ले स्कूल में क्रिसमस का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन

Spread the love

आज लिलिपुट प्ले स्कूल में क्रिसमस का त्योहार बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर पूरी तरह से क्रिसमस के रंग में रंगा हुआ था। बच्चों ने सांता क्लॉज बनकर कार्यक्रम में भाग लिया, जिससे पूरे स्कूल में खुशी और उत्साह का माहौल बना।
इस खास अवसर पर बच्चों ने अपने घर से हैंडमेड क्रिसमस ट्री लाए, जिन्हें देखकर सभी शिक्षक और अतिथिगण बहुत प्रभावित हुए। बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं, जिसने समारोह की शोभा बढ़ा दी। इसके अलावा बच्चों ने एक-दूसरे को कैंडी बाँटकर “मेरी क्रिसमस” की शुभकामनाएँ दीं और आपसी प्रेम एवं भाईचारे का संदेश साझा किया।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री के.बी. गुप्ता जी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती दीपिका शर्मा सहित स्टाफ टीचर्स श्रीमती रूपाली, दिव्या, मानसी और शिखा मैम उपस्थित रहीं। शिक्षिकाओं के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह क्रिसमस समारोह बच्चों के लिए अत्यंत यादगार रहा और सभी के चेहरे पर खुशी की मुस्कान बिखेर गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पत्नी से पारिवारिक विवाद के बाद युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, समझाइश के बाद सकुशल उतारा गया

Spread the loveइस्लामनगर। नगर पंचायत इस्लामनगर में कार्यरत एक निजी सफाई कर्मचारी बुधवार को पारिवारिक …

error: Content is protected !!