Breaking News

बिल्सी: पीएम सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Spread the love


बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पीएम सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र की 35 से अधिक गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन भी दिया गया।
शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जयश्री शर्मा ने बताया कि गर्भावस्था का समय महिलाओं के लिए बेहद नाजुक और चुनौतीपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि इस दौरान महिलाओं को पर्याप्त देखभाल की आवश्यकता होती है। डॉ. शर्मा ने गर्भवती महिलाओं को सलाह दी कि वे प्रतिदिन 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद अवश्य लें, क्योंकि नींद की कमी कई बार स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बन सकती है।
इस अवसर पर डॉ. चारु गुप्ता, प्रगति शर्मा, शशिवाला, सुमन शर्मा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे और उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। शिविर के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व के लिए आवश्यक जानकारी और देखभाल प्रदान करने का प्रयास किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राधा-कृष्ण की झांकियों और दही-हांडी ने मोहा मन, फ्यूचर लीडर्स स्कूल में मनाई जन्माष्टमी

Spread the love बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक …