Breaking News

बिल्सी नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर में 26 जनवरी के अवसर पर तिरंगे में भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया

Spread the love

बदायूं | बिल्सी नगर के अटल चौक के पास स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में आज सोमवार के अवसर पर प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में भगवान भोलेनाथ का भव्य और दिव्य श्रृंगार किया गया। 26 जनवरी के शुभ अवसर पर मंदिर में भगवान शिव का श्रृंगार तिरंगे में किया गया, जिसमे श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों का मन मोह लिया।
श्रद्धालुओं ने इत्र फुल और सुगंधित फूलों से शिव मंदिर को सजाया। इस अवसर पर मंदिर में उपस्थित आर्पित, विष्णु, हर्षित और कुश वार्ष्णेय सहित भक्तों ने मिलकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।
श्रद्धालुओं ने इस भव्य श्रृंगार के माध्यम से देशभक्ति और धार्मिक भावना का अद्भुत संगम देखा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित

Spread the loveबाल विवाह, बाल श्रम एवं बाल सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक, प्रतिभागियों …

error: Content is protected !!