Breaking News

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Spread the love


संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूँ।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने मंगलवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व संबंधित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को बारीकी से परखा। उन्होंने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों से की जा रही निगरानी की स्थिति को देखा और आगंतुक रजिस्टर में हस्ताक्षर कर निरीक्षण की औपचारिकता पूरी की।
जिलाधिकारी ने बताया कि ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस में 24 घंटे सुरक्षा बल की तैनाती रहती है और सभी मशीनें पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने वेयरहाउस में की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में आयोजित

Spread the loveबिसौली। तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में …

error: Content is protected !!