Breaking News

एसआईआर अभियान के तहत डीएम ने नगर पंचायत उसैहत व ब्लॉक उसावां का किया निरीक्षण

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूँ।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत उसैहत, ब्लॉक उसावां सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां 06 फरवरी 2026 तक प्रस्तुत की जा सकती हैं, जबकि अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 06 मार्च 2026 को किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। उन्होंने निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र नागरिकों के मतदाता पहचान पत्र बनाए जाएं और नामावली से संबंधित सभी कार्य पूरी निष्पक्षता, सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराए जाएं।
उन्होंने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत 31 जनवरी 2026 को विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रारूप-6, 7, 8 सहित अन्य प्रारूपों की स्थिति की जानकारी ली और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश व मार्गदर्शन प्रदान किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 06 जनवरी 2026 को किया जा चुका है। दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक निर्धारित है। नामावलियों से संबंधित सुनवाई, सत्यापन एवं निर्णय की प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 तक पूर्ण की जाएगी, जबकि अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 06 मार्च 2026 को किया जाएगा।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावली तथा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत साप्ताहिक दावे एवं आपत्तियों का विवरण एनआईसी बदायूँ की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में होली के अवसर पर प्राचीन शिव शक्ति भवन में बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार

Spread the love अबीर-गुलाल और सुगंधित फूलों से किया गया दिव्य सजावट का आयोजन बिल्सी। …

error: Content is protected !!