Breaking News

संत रविदास जयंती पर 1 फरवरी को नहीं लगेगा विशेष अभियान, 31 जनवरी को रहेगा यथावत

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल

बदायूँ।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित विशेष अभियान तिथियों में संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि 01 फरवरी 2026 (रविवार) को संत रविदास जयंती होने के कारण उस दिन विशेष अभियान दिवस आयोजित नहीं किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को आयोजित होने वाले विशेष अभियान दिवस से संबंधित सभी कार्यवाहियां पूर्ववत यथावत रहेंगी। उस दिन दावे व आपत्तियां प्राप्त करने का कार्य नियमानुसार किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 06 जनवरी 2026 से 06 फरवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जानी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा विशेष अभियान के लिए 17 जनवरी 2026 (शनिवार), 18 जनवरी 2026 (रविवार), 31 जनवरी 2026 (शनिवार) एवं 01 फरवरी 2026 (रविवार) की तिथियां निर्धारित की गई थीं।
अब 01 फरवरी 2026 को संत रविदास जयंती के कारण विशेष अभियान दिवस नहीं होगा, जबकि 31 जनवरी 2026 को विशेष अभियान पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसीलों में 12,768 राजस्व वाद लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी

Spread the loveबदायूं, 3 सितंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लंबित …