Breaking News

बिसौली में यूपी बोर्ड इंटर परीक्षा शांतिपूर्ण, सीसीटीवी निगरानी में संपन्न

Spread the love

रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में द्वितीय पाली में भूगोल परीक्षा हुई आयोजित
संवाददाता: आई एम खान, बिसौली (बदायूँ)
बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में गुरुवार को यूपी बोर्ड की इंटर परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। प्रवेश द्वार पर तैनात शिक्षकों और पुलिसकर्मियों ने एडमिट कार्ड की जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया।
केंद्र व्यवस्थापक डॉ. घनश्याम दास ने बताया कि द्वितीय पाली में भूगोल विषय में कुल 66 छात्राओं ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 65 छात्राएं उपस्थित रहीं। उन्होंने परीक्षार्थियों को किसी भी अनुचित साधनों का प्रयोग न करने की चेतावनी दी।
केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार पूर्ति, निरीक्षक बदायूँ, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक विष्णु कांत, परीक्षा प्रभारी विपिन शर्मा, सह प्रभारी हरदीप सिंह और कंप्यूटर ऑपरेटर अमित पाराशरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सुरक्षा के लिए केंद्र पर पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे परीक्षा का वातावरण अनुशासित और शांतिपूर्ण बना रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!