Breaking News

फैजगंज बेहटा नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश

Spread the love

एकजुटता का परिचय, विकास के लिए सभी सभासदों ने किए अपने प्रस्ताव दर्ज
संवाददाता: , बिसौली (बदायूँ)
बिसौली। नगर पंचायत फैजगंज बेहटा की बोर्ड बैठक गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष इसरार खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया गया, जिसमें कुल व्यय 49 करोड़ 84 लाख रुपए प्रस्तावित किया गया है।
बैठक में क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्या सहित सभी वार्डों के सभासद उपस्थित रहे। पिछली बैठक की पुष्टि के बाद नगर के प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सभासदों ने अपने-अपने प्रस्ताव भी दर्ज कराए।
नगर पंचायत बोर्ड ने एकजुटता का परिचय देते हुए नगर के समग्र विकास की संकल्पबद्धता दोहराई। बैठक में अधिशासी अधिकारी वेद प्रकाश, लिपिक राजीव शर्मा, लिपिक सुमित बाबू, अमीर रजा, मोहित सहित अन्य अधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!