Breaking News

दातागंज में अवैध शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, 350 लीटर लहन नष्ट

Spread the love

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में चलाया अभियान, EX एक्ट के तहत कार्रवाई
संवाददाता: गोविंद देवल, दातागंज (बदायूँ)
बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत आज 26 फरवरी 2026 को थाना दातागंज पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना दातागंज के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए रामकिशोर पुत्र मुरारी निवासी ग्राम पापड़ हमजापुर को दुधारी मार्ग के पास नदी किनारे से गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी का विवरण:
तीन जरीकेन (10-10 लीटर) कुल 30 लीटर कच्ची शराब
मौके पर 350 लीटर लहन नष्ट
शराब बनाने के उपकरण: बंद लोहे का ड्रम, एल्युमिनियम की पतीली, काँच की बोतल, लोहे की पत्ती, प्लास्टिक रबर पाइप
बरामदगी के आधार पर थाना दातागंज पर मु0अ0सं0 48/26, धारा 60(2) EX ACT के तहत अभियुक्त के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
मु0अ0सं0 48/26, धारा 60(2) EX ACT, थाना दातागंज
मु0अ0सं0 576/16, धारा 60 EX ACT, थाना दातागंज
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम:
उ0नि0 अनिल कुमार त्यागी थाना दातागंज के नेतृत्व में पूरी पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
थाना दातागंज पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब और अपराध नियंत्रण के अभियान को निरंतर तेज किया जा रहा है, और किसी भी प्रकार के गैरकानूनी कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Spread the loveसास और बच्ची गंभीर घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा संवाददाता : …

error: Content is protected !!