Breaking News

बदायूँ में 14-15 मार्च एसआई भर्ती परीक्षा की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

Spread the love

संवाददाता: गोविन्द देवल
बदायूँ। उप निरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की 14 एवं 15 मार्च 2026 को प्रस्तावित लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी अवनीश राय ने शुक्रवार को परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी इंटर कॉलेज उझानी और राजकीय पॉलिटेक्निक सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों का दौरा कर सीसीटीवी, प्रकाश, पार्किंग, पेयजल, प्रवेश द्वार, परीक्षा कक्ष और साफ-सफाई जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण की जाएँ ताकि परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित रूप से सम्पन्न हो सके।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अलीगढ़ से सकुशल बरामद हुईं लापता दो नाबालिग छात्राएं

Spread the loveपुलिस की तत्परता से मिली सफलता, परिजनों ने ली राहत की सांस कादरचौक। …