Breaking News

बदायूँ: जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण और नदी पुनरोद्धार की तैयारियों का लिया जायजा

Spread the love

संवाददाता: गोविन्द देवल
बदायूँ। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शुक्रवार को जिला वृक्षारोपण समिति की समीक्षा करते हुए समस्त विभागों को आगामी वर्षाकाल में वृक्षारोपण कार्य की तैयारियों को समयबद्ध और सुनियोजित तरीके से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन द्वारा आवंटित वृक्षारोपण लक्ष्य के अनुसार स्थल चयन कर कार्य योजना कार्यालय प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग बदायूँ को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, वन विभाग द्वारा 2-3 आदर्श स्थलों का चयन कर वृहद वृक्षारोपण कार्य की रणनीति तैयार की जाए।
इसके अतिरिक्त वर्ष 2020-21, 2021-22 एवं 2022-23 में कराए गए वृक्षारोपण की थर्ड पार्टी मॉनिटरिंग रिपोर्टों के अनुसार स्थलों की जानकारी भी कार्यालय प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। जिन विभागों द्वारा अंतर विभागीय जांच प्रस्तावित है, वह जांच पूरी कर रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराएं।
जिला गंगा समिति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सोत और अरिल नदी के पुनरोद्धार हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि नदी पुनरोद्धार की कार्ययोजना तुरंत तैयार कर सचिव जिला गंगा समिति को उपलब्ध कराई जाए।
इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी और समिति सदस्य भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुमशुदा महिला की तलाश जारी, पूछताछ के दौरान फरार व्यक्ति की भी खोज में जुटी बिल्सी पुलिस

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी (बदायूं)। थाना बिल्सी पुलिस ने गुमशुदा महिला की तलाश …

error: Content is protected !!