Breaking News

बदायूँ में वृहद रोजगार मेले में 1352 युवाओं को मिली नौकरी

Spread the love

संवाददाता: गोविन्द देवल
बदायूँ। जिला सेवायोजन कार्यालय बदायूँ, राजकीय आईटीआई और कौशल विकास मिशन बदायूँ के संयुक्त तत्वाधान में वृहद रोजगार मेले का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सलारपुर परिसर में किया गया। मेले का शुभारंभ सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता और जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मेले में कुल 24 कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 2742 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कर साक्षात्कार में भाग लिया। इसके परिणामस्वरूप 1352 युवाओं का चयन किया गया। मुख्य अतिथि ने चयनित 40 लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।
सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि ईमानदारी और निष्ठा के साथ दायित्व निभाने वाला व्यक्ति देश को विश्वगुरु बनाने में योगदान दे सकता है। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने सभी युवाओं से रोजगार मेले का लाभ उठाकर अपने भविष्य को संवारने की अपील की।
रोजगार मेले में नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई एस0 के0 वार्ष्णेय, जिला सेवायोजन अधिकारी एस0 के0 यादव, जिला कौशल प्रबंधक मो0 एहतिशाम, ओमकार नाथ तिवारी और आईटीआई बदायूँ के समस्त स्टाफ सहित अन्य प्रशिक्षण प्रदाता भी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!