Breaking News

होली को ‘पर्यावरण शुद्धि पर्व’ बनाने की मुहिम, आचार्य संजीव रूप ने बिल्सी में बांटी विशेष सामग्री

Spread the love

बिल्सी। आर्य समाज गुणी के अंतरराष्ट्रीय समाज सुधारक व वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप होली को पर्यावरण शुद्धि के पर्व के रूप में मनाने की मुहिम के तहत बिल्सी पहुंचे। यहां उन्होंने नगर के गणमान्य व्यापारियों, अधिवक्ताओं व नागरिकों को विशेष होली सामग्री के पैकेट वितरित किए।
आचार्य संजीव रूप ने सर्वप्रथम एसडीएम प्रेमपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह तथा थाना अध्यक्ष मनोज कुमार को होली सामग्री भेंट कर पर्व का सही महत्व समझाया। उन्होंने कहा, “होली यज्ञ का पावन पर्व है। शराब पीकर गंदी वस्तुएं होली में डालना तथा अत्यधिक लकड़ी जलाना पर्व की पवित्रता को नष्ट करता है। हमें उत्तम व औषधीय सामग्री के माध्यम से पर्यावरण को शुद्ध बनाना चाहिए।”
एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “पर्यावरण की शुद्धि के लिए इससे बेहतर पहल नहीं हो सकती। मैं आचार्य संजीव रूप के इस मिशन का समर्थन करता हूं। हमें मन की गंदगी दूर कर होली को सकारात्मक और स्वच्छ रूप में मनाना चाहिए।”
इसके अलावा नगर के प्रमुख व्यापारी रजनीकांत अग्रवाल, लव कुमार वार्ष्णेय, लोकेश वार्ष्णेय, मनीष वार्ष्णेय, डॉ. राजा बाबू, गीतकार नरेंद्र गरल, सहित फ्यूचर लीडर स्कूल के डायरेक्टर बीपी सिंह व स्टाफ तथा गिरिराज वार्ष्णेय समेत अनेक गणमान्य नागरिकों को भी होली सामग्री भेंट की गई।
आचार्य की इस पहल को नगर में व्यापक समर्थन मिल रहा है और लोग पर्यावरण हितैषी होली मनाने का संकल्प ले रहे हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!