Breaking News

होली पर नगर में रहेगी चाक-चौबंद व्यवस्था, चेयरमैन अबरार अहमद के सख्त निर्देश

Spread the love

बिसौली। नगर पालिका परिषद बिसौली के अध्यक्ष अबरार अहमद ने होलिका दहन और रंगोत्सव को लेकर नगर की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने हेतु पालिका कर्मचारियों को विशेष निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि त्योहार के दौरान स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति और अन्य जन सुविधाओं में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। नगर के सभी चिन्हित होलिका दहन स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
चेयरमैन ने जलकल विभाग के कर्मचारियों को होली के दिन निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी ओवरहेड टैंकों को पूर्व में ही भर लिया जाए। साथ ही ट्यूबवेल के माध्यम से नियमित जलापूर्ति जारी रखने और आवश्यकता पड़ने पर पानी के टैंकर भी तैयार रखने को कहा।
अबरार अहमद ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। नगर पालिका प्रशासन पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मिलक के नसीराबाद निवासी सनी की बिजनौर में सड़क दुर्घटना में मौत

Spread the loveराहुल मौर्य रामपुर। रविवार सुबह को बिजनौर जिले के हल्दौर क्षेत्र में सड़क …

error: Content is protected !!