Breaking News

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य का भव्य स्वागत, कार्यभार संभालते ही जताया आभार

Spread the love

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य के प्रथम आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय में निवर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान की अध्यक्षता में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत निवर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने दीपक मौर्य का स्वागत कर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देकर की।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जिस प्रकार एक सामान्य कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है, वह पार्टी की कार्यकर्ता-आधारित संस्कृति का प्रमाण है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वह पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल, विधायक बांसी राजा जय प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी तथा पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में दीपक मौर्य को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कन्हैया पासवान ने कहा कि पार्टी ने जनपद की जिम्मेदारी एक अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ता को सौंपी है, जिससे संगठन और अधिक सशक्त होगा।
स्वागत समारोह के उपरांत कन्हैया पासवान ने ससम्मान दीपक मौर्य को जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाकर विधिवत कार्यभार सौंपा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, लाल जी त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, शिवनाथ चौधरी, विधायक प्रतिनिधि सत्य प्रकाश राही, जिला मीडिया प्रभारी निशांत पाण्डेय सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!