Breaking News

इफको एमसी की किसान गोष्ठी में फसल सुरक्षा पर जोर, निःशुल्क दुर्घटना बीमा की जानकारी

Spread the love

सिद्धार्थनगर। शनिवार को जगदीशपुर ग्रांट में IFFCO MC Crop Science के माध्यम से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एग्रीजंक्शन वन स्टॉप शॉप के प्रोपराइटर अनंत कुमार मिश्र ने की।
गोष्ठी में इफको एमसी के क्षेत्रीय अधिकारी योगेंद्र कुमार ने किसानों को कंपनी की कृषि दवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसानों को अब दवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि नजदीकी इफको सेंटर एग्रीजंक्शन वन स्टॉप शॉप, सोहास बाजार से उचित मूल्य पर दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
उन्होंने किसानों को सलाह दी कि गर्मी के मौसम में फसलों पर विशेष ध्यान दें, समय पर सिंचाई करें तथा कीट प्रकोप होने पर उचित दवा का छिड़काव करें, जिससे फसल सुरक्षित रह सके।
योगेंद्र कुमार ने यह भी बताया कि इफको एमसी की दवा खरीदने पर किसानों का निःशुल्क दुर्घटना बीमा किया जाता है। किसी भी हादसे की स्थिति में कंपनी की ओर से एक लाख रुपये तक की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
इस दौरान इफको एमसी के एमडीए संजय कुमार मौर्य सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!