Breaking News

बदायूं में 14 वर्ष की किशोरियों के लिए HPV वैक्सीन का शुभारंभ, सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा की पहल

Spread the love

बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा 14 वर्ष की आयु वर्ग की किशोरियों के सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु नई HPV वैक्सीन का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आयोजन अजमेर से किया गया, जबकि उत्तर प्रदेश राज्य की ओर से मा० उप मुख्यमंत्री एवं मा० राज्य मंत्री, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश वर्चुअल माध्यम (वीडियो टू-वे और ऑडियो वन-वे) से प्रतिभाग किया और प्रदेश में HPV वैक्सीन का शुभारंभ किया गया।
जनपद बदायूं में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला महिला अस्पताल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शारदेन्दु पाठक, जिला उपाध्यक्ष भाजपा बदायूं रहे। साथ ही उपस्थित रहे डॉ. रामेश्वर मिश्रा (मुख्य चिकित्सा अधिकारी), डॉ. शोभा अग्रवाल (मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका), डॉ. श्रीमोहन झा (अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी), डॉ. मो. असलम (जिला प्रतिरक्षण अधिकारी), डॉ. निरंजन सिंह, डॉ. मो. तहसीन, डॉ. राजवीर सिंह, डॉ. पवन जायसी, डॉ. गौरा मोहम्मद सहित अन्य उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी।
इस अवसर पर श्रीमती सुधा देवी (जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी), श्री अरविंद राना (डी.सी.पी.एम.), श्री उमेश राठौर (अर्बन कोर्डिनेटर), श्री अभय प्रताप सिंह एवं महिला चिकित्सालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
इस पहल के माध्यम से किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए समय पर HPV वैक्सीन लगाई जाएगी, जिससे स्वास्थ्य सुरक्षा और जीवन रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!