Breaking News

बदायूं: वजीरगंज आर वी इंटर कॉलेज में होली धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

Spread the love

बदायूं। जिले के कस्बा वजीरगंज स्थित आर वी इंटर कॉलेज में शनिवार को होली का पर्व बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्रों-छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और होली के गीतों पर झूमकर आनंद मनाया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। शिक्षकों ने छात्रों को होली के महत्व के बारे में बताया और प्रेम, सौहार्द तथा भाईचारे का संदेश दिया।
विद्यालय प्रशासन के निदेशक कुलदीप शर्मा ने सभी से सुरक्षित और सुहागपुर तरीके से होली मनाने की अपील की। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शर्मा जी, दीपक शर्मा, विनोद शर्मा, सचिन पाठक, राहुल मौर्य, हिरदेश तिवारी, रावेंद्र उपाध्याय, रिंकू सिंह, आशीष शर्मा, मयंक सिंह, अर्चना शर्मा, दिव्या, आरती, डॉली, निशा, काजल सहित समस्त शिक्षक स्टाफ उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …