Breaking News

उसहैत: उपजिलाधिकारी ने समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्याएं, होली पर्व को शांति एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील

Spread the love

उसहैत। दातागंज के उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने थाना उसहैत में आयोजित समाधान दिवस में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। शनिवार को उपजिलाधिकारी ने थानाप्रभारी देवेंद्र सिंह की मौजूदगी में फरियादियों से परिचय कर उनका हालचाल जाना।
धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कानूनगो भगवान दास और संबंधित लेखपालों को सौंपे गए शिकायती पत्रों की निष्पक्ष जांच कर जल्द समाधान सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने आगामी होली और रमजान के त्योहार को शांति, सद्भाव और भाई-चारे के साथ मनाने की अपील की।
बैठक में थाना अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, कानूनगो भगवान दास, लेखपाल आदित्य सक्सेना, सौरभ सक्सेना, राकेश कुमार, रामप्रताप सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने, संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने, भ्रामक या आपत्तिजनक टिप्पणी न करने, जबरदस्ती रंग न लगाने और हुड़दंग न करने की हिदायत भी दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!