Breaking News

उसहैत: अटेना घाट पुल पर बाइक की आमने-सामने टक्कर,

Spread the love

1 युवक की मौत, 2 गंभीर घायल
उसहैत। क्षेत्र के ग्राम अटेना घाट पुल पर शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में एक युवक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई, जबकि अन्य दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम नगरिया अभय निवासी कौशल (27 वर्ष) अपने पिता बृजपाल के साथ बाइक से कंपिल की ओर जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे गिलौंदा थाना मेरापुर फर्रुखाबाद निवासी अजयपाल (32 वर्ष) की बाइक से उनकी बाइक आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सभी तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही कटरासादतगंज चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार राघव मौके पर पहुंचे और सभी घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में कौशल ने दम तोड़ दिया जबकि अजयपाल और उनके पिता की गंभीर स्थिति में इलाज जारी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दो पक्षों के विवाद में छह आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveजरीफनगर पुलिस ने लाठी-डंडे और बांका बरामद कर न्यायालय भेजा संवाददाता : गोविंद …

error: Content is protected !!